Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता के बाद अखिलेश से मिले नीतीश, बोले- एकजुट होने के बाद नेता चुना जाएगा

Lucknow : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले. देर शाम यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री के साथ रहे.

मैं बस सबको एकजुट कर रहा हूं

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सबके एकजुट होने के बाद नेता चुना जाएगा. मुझे नहीं बनना (प्रधानमंत्री) है. मैं बस सबको एकजुट कर रहा हूं, अपने लिए मुझे कुछ नहीं चाहिए. कहा कि अधिक से अधिक पार्टियों के साथ बात हो रही है. हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को देश में हम एकजुट करें और मिलकर सब काम करें, ताकि देश आगे बढ़े और बीजेपी से देश को मुक्ति मिले. हम सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

बीजेपी को हटाने में हम आपके साथ- अखिलेश

वही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, मैं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का स्वागत करता हूं. लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए और बीजेपी को हटाने में हम आपके साथ हैं. बीजेपी हटे देश बचे उस अभियान में हम आपके साथ हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है और बीजेपी सरकार को अविलंब हटाने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cms-press-advisor-pps-udayashankar-brought-to-ed-office/">CM

के प्रेस सलाहकार के पीपीएस उदयशंकर को लाया गया ईडी ऑफिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही