Search

 
 
 

कृषि मंत्री से मुलाकात कर कोडरमा के किसानों और सिंचाई की समस्या से कराया अवगत

 
Koderma : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. उन्होंने कोडरमा जिला के कृषि एवं सिंचाई संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. मंत्री ने मंगलवार को अपने आवास पर विधानसभा सत्र में भाग लेने से पूर्व विभिन्न जिलों से आए नेताओं कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत हो रहे थे. श्री सहाय ने बताया कि कोडरमा के लगभग सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित है, जबकि मॉनसून के उपरांत वर्षा के जल को भविष्य में पटवन के लिए संग्रहित रखने के लिए आवश्यकतानुसार जलाशयों एवं चेकडैम की कमी है. मंत्री के आदेश पर जिले के लगभग सभी प्रखंड में चेक डैम एवं तालाब गहरीकरण का कार्य विभागीय स्तर से जारी है, जबकि विभिन्न प्रखंड से आए तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के आवेदन को मंत्री को सौंपा एवं कोडरमा जिला को इस मद में अतिरिक्त राशि निर्गत करने की प्रार्थना की. जिलावासियों के हित में मंत्री ने उचित पहल करने का विश्वास जताया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hunger-strike-broke-the-fast-of-six-days-the-city-echoed-with-jai-shri-ram/">हजारीबाग

: अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही