Search

 
 
 

पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाये गये, जहर दिये जाने का अंदेशा

 
Moscow : बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल में भर्ती किये जाने की खबर है. कहा जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी और उन्हें मॉस्को स्थित अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बेलारूस के विपक्षी नेता वालेरी त्सेपल्को ने यह जानकारी दी है. जानकारों को कहना है कि बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको पुतिन के करीबी नेताओं में शामिल हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लुकाशेंको यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन कर रहे थे

लुकाशेंको यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन कर रहे थे. वालेरी त्सेपल्को ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, लुकाशेंको ने पुतिन के साथ बंद कमरे में मीटिंग की. उसके तत्काल बाद उन्हें मॉस्को के क्लिनिकल अस्पताल ले जाया गया. उन्हें मेडिकल केयर में रखा गया है. त्सेपल्को के अनुसार बेलारूस के राष्ट्रपति का इलाज प्रमुख विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है. उनका खून साफकिया जा रहा है. कहा कि लुकाशेंको की हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें एक से दूसरी जगह ले जाया जाये.

लुकाशेंको को जहर दिये जाने का अंदेशा

वालेरी त्सेपल्को ने अंदेशा जताया कि लुकाशेंको को क्रेमलिन द्वारा जहर दिया गया है. दावा किया कि बेलारूसी तानाशाह को बचाने के प्रयास इसलिए किये जा रहे हैं, ताकि किसी को शक न हो. जान लें कि पिछले कुछ समय से लुकाशेंको के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैल रही थी. इस माह लुकाशेंको मॉस्को में विक्ट्री डे परेड के तुरंत बाद रूस से बाहर निकल गये थे. यहां तक कि उन्होंने पुतिन के साथ दोपहर का लंच भी नहीं लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही