Search

 
 
 

Palamu News : मां गोदावरी के बाद अब पांकी के एक अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत

जिले में लगातार जच्चा-बच्चा की मौत के मामले सामने आ रहे हैं, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मां गोदावरी अस्पताल में हुई घटना के एक दिन बाद अब पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव में गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई.
 
  • स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Palamu : जिले में लगातार जच्चा-बच्चा की मौत के मामले सामने आ रहे हैं, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मां गोदावरी अस्पताल में हुई घटना के एक दिन बाद अब पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव में गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई.

 

मृतका की पहचान पप्पू ठाकुर की 22 वर्षीय पत्नी दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर उसे पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बेहतर इलाज और रेफर की व्यवस्था नहीं की गई.

 

बाद में गंभीर स्थिति में उसे मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने पांकी अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो दोनों की जान बच सकती थी. 

 

इधर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की करने की बात कही है. .

 

बताते चलें कि बुधवार को मेदिनीनगर के मां गोदावरी हॉस्पिटल में भी इलाज के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही