Ashish Tagore Latehar: पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि पुलिस ने जिस प्रकार क्षेत्र से नक्सलवाद का खात्मा किया है, उसी प्रकार अब सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है. नक्सलवाद के बाद अब क्षेत्र से सामाजिक कुरीतियों का खत्म करना पुलिस का एक मात्र लक्ष्य बन गया है. आईजी लकड़ा छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरू ग्राम में सामुदायिक पुलिसिग के तहत आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. आगे कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने नक्सलवाद पर काबू पाया है. आज क्षेत्र में अमन व शांति का माहौल है. अब ग्रामीणों के सहयोग से समाज मे फैली डायन प्रथा, मानव तस्करी, बाल मजदूरी और सड़क सुरक्षा को लेकर लड़ाई लड़ी जायेगी. इसके लिए हमें एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है. मौके पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू, जिप सदस्य संतोषी शेखर व कन्हाई सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :
45">https://lagatar.in/provisional-names-of-45-jharkhand-agitators-released-10-days-time-for-objection/">45
झारखंड आंदोलनकारियों का प्रोविजनल नाम जारी, आपत्ति के लिए 10 दिनों का समय गुआ की टीम ने ओपाग को हराया
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चुंगरू व छिपादोहार पंचायत समेत आसपास के कई पंचायतों की टीमों ने भाग लिया था. फाइनल मुकाबला गुआ और ओपाग ग्राम के बीच खेला गया. गुआ की टीम ने एक गोल से ओपाग को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. अतिथियो ने विजेता व उप विजेता को पुरस्कृत किया. खिलाड़ियों को खेल सामग्रियों का भी वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, बीडीओ राकेश सहाय, एसडीपीओ दिलु लोहरा, बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह, छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, राणा प्रताप सिंह, मुखिया बालदेव परहिया समेत काफी सख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :
पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-in-the-presence-of-babulal-marandi-dozens-left-jmm-and-joined-bjp/">पाकुड़
: बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में जेएमएम छोड़ दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन नुक्कड़ नाटकों का किया गया आयोजन
पुलिस कप्तान अंजनी अजंन के निर्देश पर डी मिश्रा की नुक्कड़ नाटक टीम ने डायन प्रथा , मानव तस्करी , बाल मजदूरी व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसपी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियो के खिलाफ लोगों को एकजुट होने की दरकार है. डायन बिसाही, मानव तस्करी व बाल मजदूरी दंडनीय अपराध है. समाज में अपराध और अपराधियों को पालने वालों को कभी शरण नही देनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Leave a Comment