Search

 
 
 

एक सप्ताह बाद झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के अफसरों की संख्या हो जायेगी कम

 
 Ranchi :  झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के अफसरों की संख्या एक सप्ताह बाद कम हो जायेगी. झारखंड में वर्तमान में डीजी (डायरेक्टर जनरल) रैंक के अफसरों की संख्या कुल पांच हैं. जिनमें से 31 जनवरी को 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह और 1992 बैच के आईपीएस आरके मलिक रिटायर हो जायेंगे. जिसके बाद झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के तीन अफसर रहेंगे जिनमें अनुराग गुप्ता, अनिल पालटा और प्रशांत सिंह शामिल हैं.

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे झारखंड कैडर के आईपीएस एमएस भाटिया

झारखंड कैडर के आईपीएस एमएस भाटिया जनवरी 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे. 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, और सीआरपीएफ में आईजी एडमिन हैं. गौरतलब है कि इससे पहले  एमएस भाटिया को डीजी रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिल चुकी है. इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी दी थी.

 वर्तमान में आईपीएस अधिकारियों की संख्या है 145

झारखंड पुलिस में वर्तमान में आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर 145 हो गयी है, हालांकि इनमें से 2022 और 2021 बैच के कई आईपीएस ट्रेनिंग में है. गौरतलब है कि झारखंड पुलिस सेवा के 17 डीएसपी को आईपीएस में प्रोन्नति देने की तैयारी शुरू हो गयी है. इन 17 डीएसपी के नाम यूपीएससी को भेजे जा सकते हैं. इससे संबंधित फाइल तैयार कर ली गयी है. झारखंड कैडर में झारखंड पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रोन्नति के सिर्फ नौ पद रिक्त हैं.

इन डीएसपी को आईपीएस बनाने की हो रही है तैयारी 

जिन डीएसपी को आईपीएस बनाने की तैयारी हो रही है, उनमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार-1, मजरूल होदा, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक व समीर कुमार तिर्की शामिल हैं. इनमें से दो ऐसे डीएसपी भी हैं, जिन पर सीबीआई ने बीते दिनों चार्जशीट भी की है. इससे पहले झारखंड पुलिस सेवा के 24 डीएसपी को आईपीएस रैंक में साल 2023 में प्रोन्नति दी गयी है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही