Search

 
 
 

झारखंड बनने के बाद अबतक 1061 नक्सली मारे गए, बचे 83 की तलाश में हैं जवान

 
Ranchi: झारखंड में अब प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी, टीपीसी और पीएलएफआई कमजोर पड़ गए हैं. नक्सली वारदातों में कमी आई है. प्रभाववाले कई इलाकों से नक्सलियों के पैर उखड़ गए हैं. पिछले कुछ वर्षों में पुलिस की ओर से लगातार चलाए गए अभियान की वजह से ऐसा संभव हुआ है. झारखंड बनने के बाद अबतक 1061 नक्सली मारे गए, 3546 नक्सली गिरफ्तार हुए और 349 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. बाकी बचे 83 बड़े नक्सलियों की तलाश में सुरक्षाबल लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें -सदन">https://lagatar.in/cm-champai-soren-said-in-the-house-there-is-delay-in-gods-house-not-darkness-bjp-people-should-wait/">सदन

में बोले सीएम चंपई सोरेन, ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं, बीजेपी के लोग इंतजार करें

इन बड़े 83 नक्सलियों की झारखंड पुलिस को है तलाश

प्रयाग मांझी, मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल. मिसिर बेसरा को छोड़कर सभी माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के मेंबर हैं. मिसिर बेसरा पोलित ब्यूरो मेंबर है. अनुज, ब्रजेश गंझू, चमन उर्फ लंबू, लालचंद्र हेंब्रम, रघुनाथ हेंब्रम, अजय महतो और प्रकाश महतो. टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू को छोड़कर सभी भाकपा माओवादी संगठन के सैक सदस्य हैं. मेहनत, रणविजय महतो, छोटू खेरवार, मार्टिन केरकेट्टा, आक्रमण गंझू, रामप्रसाद मारडी, नितेश यादव, रविंद्र गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार, गणेश भारती, पूनम और मदन महतो. ये सभी नक्सली रिजनल कमिटी के मेंबर हैं. मनोहर परहिया, आरिफ, रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, अरविंद भुइयां, पप्पू लोहरा, मनोहर गंझु, नीरज सिंह खेरवार, साहेबराम मांझी, विवेक यादव, सीताराम रजवार और गोदराय यादव. ये सभी नक्सली जोनल कमिटी के मेंबर हैं. कांडे होनहागा, कुंदन खेरवार, मनीष यादव, बिरसेन गंझू, श्याम सिंह सिंकू, बल्लू, सालुका कायम, नेशनल भुइयां, रंथू उरांव, गुलशन मुंडा, सहदेव महतो,रविंद्र यादव, लवलेश गंझू, जयंती, प्रभात मुंडा, प्रभात गंझू ये सभी सब जोनल मेंबर हैं. अनिल तुरी, राजू भुइयां, सुखलाल बिरजिया, बैजनाथ गंझू, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह, बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया, करीम ये सभी एरिया कमांडर हैं. बाबूलाल जी, ब्रजेश मांझी, पवन मांझी, अमृत, रामचंद्र यादव, राहुल चंपिया, सुलेमान हांसदा, फिरोज अंसारी, विरेंद्र गंझू, सैमुअल बुध, पांचा उरांव, संतोष गंझू, मीता उर्फ नयनतारा, सहेंद्र यादव, लक्ष्मण राय, अमोज मोदक, कृष्णा यादव, गुलशन उरांव, बबलू,राजू यादव ये सभी कैडर हैं. इसे भी पढ़ें -सदन">https://lagatar.in/amar-bawri-lashed-out-at-congress-in-the-house-congress-mla-came-to-well-and-protested/">सदन

में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमर बावरी, कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही