Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू के बाद रांची में भी तिरंगे के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पलामू के बाद राजधानी रांची में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह कुछ लिखा गया है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह वीडियो मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया जा रहा था, लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ की गयी थी. राष्ट्रीय ध्वज के रंग तो संबंधित थे, लेकिन उजले रंग की पट्टी के बीच होने वाले अशोक चक्र को हटा दिया गया था. उसकी जगह कुछ लिखे गये थे. लोगों ने जब तिरंगे में बदलाव देखा, तो उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. हालांकि इस वायरल वीडियो की लगातार डॉट इन और शुभम संदेश पुष्टि नहीं करता है.

पलामू में तिरंगा के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि, एक दर्जन से अधिक नामजद समेत 18 के खिलाफ मामला दर्ज

पलामू में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस जांच में सही पाया गया है. पुलिस जांच में पुष्टि होने के बाद इस संबंध में एक दर्जन से अधिक नामजद समेत 18 के खिलाफ चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-tricolor-tampering-confirmed-case-registered-against-18-including-more-than-1-dozen-nominees/">पलामू

: तिरंगा के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि, 1 दर्जन से अधिक नामजद समेत 18 के खिलाफ मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही