Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीयूष जैन के बाद एक और इत्र कारोबारी के घर छापा

Advertisement
Advertisement
Kanpur :  कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन के बाद विजिलेंस टीम ने दूसरी कार्रवाई है. कन्नौज शहर के होली मोहल्ला स्थित बड़े इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर और कारखानों में विजिलेंस टीम जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि रानू मिश्रा, पान मसाला और नमकीन बनाने वाली कंपनियों को इत्र कंपाउंड की सप्लाई करते हैं. कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापा मारने के बाद विजिलेंस टीम कन्नौज पहुंची है. बताया जा रहा है कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के दो बेटों को लेकर टीम कन्नौज पहुंची है, जहां वो गुरुवार को सील किये मकान का ताला खोलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर चुकी है.

आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया

बता दें कि गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर वाले घर पर छापा मारा था. इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें लायी गयी. कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था.

पीयूष जैन ने बड़े स्तर पर कर चोरी की

शुरुआती आंकड़ा 150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है और इस कैश को सुरक्षित ले जाने के लिए एक बड़े कंटेनर का इंतजाम कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी इस रेड की तस्वीरें वायरल हैं. हर तस्वीर में सिर्फ कैश ही कैश दिखाई पड़ रहा है. आयकर विभाग की मानें तो पीयूष जैन ने बड़े स्तर पर कर चोरी की है. इसी वजह से उनके कई ऑफिस, स्टोर और कोल्ड स्टोरेज पर अधिकारियों ने रेड मारी है. उनके घर से भी अलमारियों में भारी कैश बरामद हुआ है. उनके बेटे प्रत्यूष जैन से भी सवाल-जवाब किये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें – सुबोधकांत">https://lagatar.in/hec-workers-will-go-to-delhi-and-picket-along-with-subodh-kant-and-mla-rajesh-kachhap/">सुबोधकांत

और विधायक राजेश कच्छप के साथ दिल्ली जाकर धरना देंगे एचइसी के कामगार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही