Search

 
 
 

पीएम मोदी की महाकुंभ पर स्पीच के बाद विपक्षी सांसद वेल में आ गये, नारेबाजी की, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

 
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने  सदन के बाहर पत्रकारों से कहा,  वह (पीएम मोदी महाकुंभ पर आशावादी ढंग से बोल रहे थे. विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर वक्तव्य के विरोध में  विपक्षी  सांसद वेल में आ गये और नारेबाजी करने लगे. इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से अपनी सीट पर जाने की अपील की. कहा कि अगर आप अपनी सीट पर बैठेंगे तो एक बजे तक बोलने का अवसर दूंगा.

ओम बिरला ने कहा, सदन नियमों से चलता है

ओम बिरला ने कहा, एक बजे मंत्री जी (अश्विनी वैष्णव) जवाब देंगे. विपक्षी सदस्यों को नसीहत देते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन नियमों से चलता है. लेकिन विपक्षी सदस्य वेल में हंगामा करते रहे. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

विपक्ष की भी महाकुंभ के प्रति भावनाएं हैं

महाकुंभ पर लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने  सदन के बाहर पत्रकारों से कहा,  वह (पीएम मोदी महाकुंभ पर आशावादी ढंग से बोल रहे थे. विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था, क्योंकि विपक्ष की भी महाकुंभ के प्रति भावनाएं हैं और अगर हम अपनी बात रखते तो उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. विपक्ष को भी दो मिनट बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए थी.. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही