Search

 
 
 

रांची डीसी के बाद साइबर अपराधियों ने लातेहार DC का बनाया फेक अकाउंट

 
Ranchi :  साइबर अपराधी झारखंड के आईएएस अधिकारियों का फर्जी व्हाट्सएप्प अकाउंट बनाकर पैसों की मांग कर रहे हैं. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के बाद अब साइबर अपराधियों ने लातेहार डीसी गरिमा सिंह के नाम से व्हाट्सएप्प पर फर्जी अकाउंट बनाया है. जिला प्रशासन ने इस बात की जानकारी देकर लोगों को सावधान रहने की अपील की है. जिला प्रशासन ने बताया कि साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से व्हाट्सएप पर फेक अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर अलग-अलग परिस्थितियों का हवाला देकर पैसों की मांग कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने आमजनों से अनुरोध कि है की सोशल मीडिया के माध्यम से लातेहार डीसी के नाम पर किसी तरह का मैसेज आने और पैसों की मांग करने पर ट्रांजैक्शन ना करें और तुरंत रिपोर्ट करें. प्रशासन ने फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.  साथ ही बताया कि इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

साइबर अपराधियों ने रांची डीसी का भी बनाया था फेक अकाउंट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि साइबर अपराधियों ने 30 मार्च को रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा का फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट बनाया था. साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से फेक व्हाट्सअप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर अलग-अलग परिस्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग कर रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही