Search

 
 
 

मेडिका पहुंचकर प्रतुल शाहदेव ने घायल राजेंद्र साहू का जाना हाल, बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

 

लातेहार, चतरा, रामगढ़ हजारीबाग के कोयला क्षेत्रों में सक्रिय संगठित अपराधी गिरोहों के खिलाफ बड़े अभियान की जरूरत : प्रतुल शाहदेव

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. प्रतुल शनिवार की रात ही मेडिका पहुंचे और घायल राजेंद्र साहू का इलाज कर रहे डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि लातेहार के बालूमाथ क्षेत्र में कार्य कर रहे कोयला व्यवसायियों को लगातार टारगेट किया जा रहा है. यह हमला इस क्षेत्र में संगठित अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दिखा रहा है. प्रतुल ने मांग की है कि लातेहार पुलिस बालूमाथ क्षेत्र में कोयला कारोबार कर रहे हैं. व्यवसायियों को समुचित सुरक्षा प्रदान करें और इस इलाके में संगठित आपराधिक गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों पर भी लगाम कसे. प्रतुल ने कहा कि हाल ही में राज्य के गृह सचिव ने भी स्पष्ट किया है कि संगठित आपराधिक गिरोहों का अभियान चलाकर खात्मा किया जाएगा. इसी आलोक में लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग जिलों में रंगदारी वसूल रहे इन गिरोहों के खिलाफ बड़ा अभियान चले. प्रतुल ने कहा कि हाल में हुई कुछ घटनाओं से विशेषकर बालूमाथ क्षेत्र में दहशत है. पुलिस को जनता का विश्वास कायम करने के लिए इन संगठित अपराधियों के गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/babulal-will-take-out-sankalp-yatra-in-7-phases-from-august-17-will-conclude-on-october-10-at-morhabadi-maidan/">17

अगस्त से 7 चरणों में बाबूलाल निकालेंगे संकल्प यात्रा, 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही