Search

मुंबई पहुंच कर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, भाजपा ने युद्ध छेड़ दिया है, हम तैयार हैं...

Mumbai : भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध की घोषणा कर दी है, लेकिन महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पूरी तरह से एकजुट है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी पत्नी और सहयोगियों की संपत्ति कुर्क किये जाने के दो दिन बाद गुरुवार को ताल ठोकी है. बता दें कि मुंबई लौटने पर राउत का हवाईअड्डे के बाहर हजारों शिवसैनिकों ने झंडे, बैनर, पोस्टर और ढोल-ताशा` के साथ स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : 30">https://lagatar.in/amarnath-yatra-will-start-from-june-30-devotees-will-be-able-to-register-from-april-11/">30

जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालु 11 अप्रैल से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे

संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने युद्ध की घोषणा कर दी है. जिस तरह से वे केंद्रीय एजेंसियों की मदद से हमें निशाना बना रहे हैं, हमारे खिलाफ कदम उठा रहे हैं, हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे. अगर वे हमें जेल में डालते हैं, तो हम तैयार हैं. वे हमें मार सकते हैं, हम तैयार हैं. लेकिन, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. संजय राउत ने कहा कि सरकार का तथाकथित संकट` (खतरा) अब वास्तव में एमवीए शासन के लिए एक संधि` (अवसर) साबित हुआ है, जो मजबूत होकर उभरा है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-courts-instructions-to-cbi-withdraw-the-lookout-circular-against-aakar-patel-apologize/">दिल्ली

कोर्ट का CBI को निर्देश, आकार पटेल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर वापस लें, माफी मांगें

भाजपा ने अपनी कब्र खोद ली है

उन्होंने कहा, हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से भाजपा के हमलों से लड़ने में पूरी तरह से साथ हैं. कहा कि यह समर्थन या ताकत का प्रदर्शन नहीं है. यह आईएनएस विक्रांत घोटाले के खिलाफ लोगों का गुस्सा और आक्रोश है. एमवीए के सहयोगियों शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस को ईडी, सीबीआई, आईटी आदि से खतरा होने की बात दोहराते हुए राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी कब्र खोद ली है और एक समय आयेगा जब वे अपने घुटनों पर झुकेंगे.

शरद पवार ने  पीएम मोदी के समक्ष यह मुद्दा उठाया

उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार का आभार व्यक्त किया. राउत ने कहा, यह तथ्य कि पवार साहब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस मुद्दे को उठाया, यह साबित करता है कि एमवीए सहयोगी एकजुट हैं. बता दें कि उन्होंने एमवीए के सत्ता में आने के बाद से पिछले ढाई वर्षो में भाजपा द्वारा प्रतिशोधी हमलों को अपरिपक्वता करार दिया, लेकिन इससे लड़ने की कसम खायी.

राउत ने कहा, सोमैया ने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया

राउत ने बुधवार को भाजपा पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर 2013-2014 में विक्रांत बचाओ अभियान शुरू करके क्राउड-फंड के रूप में एकत्रित 57 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी करने का आरोप लगाया था. पिछले माह महाराष्ट्र राजभवन से एक आरटीआई जवाब के अनुसार, जिस राशि को राज्यपाल के कार्यालय में जमा करने का दावा किया गया था, वह वहां कभी नहीं पहुंची थी. राउत ने कहा कि सोमैया ने न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग किया, बल्कि धनशोधन में भी शामिल थे और वह `निश्चित रूप से जेल जायेंगे. हालांकि, सोमैया अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का लगातार खंडन करते रहे है. कहा है कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं, भले ही उनके खिलाफ मुंबई और अन्य शहरों में कथित विक्रांत घोटाले के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की गयी हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//