Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिविर में पहुंचकर दिव्यांगजन अपना यूडीआइडी कार्ड बनवायें : बोकारो DC

Advertisement
Advertisement
Bokaro: उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को दिव्यांगजनों को यूडीआइडी कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने को लेकर निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शतप्रतिशत दिव्यांगजनों का यूनिक आइडी फॉर परसन्स विद डिसेबलिटीज (यूडीआइडी) कार्ड बनाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जहां मेडिकल बोर्ड ऑन स्पाट दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करेगी. उपायुक्त ने दिव्यांगजनों से अपील किया कि वह प्रखंडों में आयोजित होने वाले शिविरों में शामिल हों. जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है उनका जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा और यूडीआइडी कार्ड बनाया जाएगा. जिनके पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है, उनका यूडीआइडी कार्ड बनाया जाएगा. दिव्यांगजन शिविरों में शामिल होने व अन्य जानकारी के लिए अपने स्थानीय स्वास्थ्य सहिया और आंगनबाड़ी कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं. विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे अपने विद्यालय के शिक्षक से संपर्क करें. इसे भी पढ़ें-  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-chief-minister-mann-met-pm-modi-demanded-a-special-package-of-one-lakh-crores-said-punjab-has-a-loan-of-3-lakh-crores/">पंजाब

के मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले, एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा, कहा, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज    
DC ने सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को दिव्यांगजनों को सहयोग करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये. बताया कि विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन 12 मार्च से जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया जा रहा है. जो 31 मार्च तक चलेगा. बताया कि जरीडीह प्रखंड में 25 मार्च को, कसमार प्रखंड में 26 मार्च को, पेटरवार प्रखंड में 27 मार्च को, गोमिया प्रखंड में 28 मार्च को, नावाडीह प्रखंड में 29 मार्च को, बेरमो प्रखंड में 30 मार्च को एवं चंद्रपुरा प्रखंड में 31 मार्च को विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-pm-modi-did-nothing-for-kovid-victims-industries-and-poor-tweeted-pm-does-not-care/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, पीएम मोदी ने कोविड पीड़ितों, उद्योगों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ट्वीट किया, पीएम डज नॉट केयर…   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही