Ranchi : रांची संसदीय क्षेत्र के लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई. समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या 207 में सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों और उनके प्रस्तावकों की उपस्थिति में 08-रांची संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बारी-बारी से सभी 33 प्रत्याशियों ने नाम-निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र राजेश्वरनाथ आलोक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 63-रांची विधानसभा क्षेत्र उत्कर्ष कुमार और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-bureaucrats-and-politicians-are-also-involved-in-the-tender-commission-scandal-sanjeev-lal-and-jahangir-are-just-pawns/">Exclusive
: टेंडर कमीशन के खले में ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता भी शामिल, संजीव लाल और जहांगीर सिर्फ मोहरा
ने CM चंपाई को पत्र लिख कहा – ED रेड में मुख्य सचिव का पत्र मिलना गंभीर
: टेंडर कमीशन के खले में ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता भी शामिल, संजीव लाल और जहांगीर सिर्फ मोहरा
27 प्रत्याशियों के नॉमिनेशन पत्र स्वीकृत
स्क्रूटनी के बाद रांची लोकसभा से 27 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गये. 1. मिंटू पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट). 2. रामहरि गोप, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया. 3. अरशद अयूब, निर्दलीय. 4. पंकज कुमार रवि, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक). 5. संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी. 6. हरिनाथ साहू, लोक अधिकार पार्टी. 7. अंजनी पांडे, आदिवासी किसान मजदूर पार्टी. 8. धनंजय कुमार भगत, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल. 9. मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय. 10. मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी. 11. निपु सिंह, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी. 12. धर्मेंद्र तिवारी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा. 13. बिरेंद्र नाथ मांझी, अबुआ झारखंड पार्टी. 14. देवेंद्र नाथ महतो, निर्दलीय. 15. प्रवीण कच्छप, सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी. 16. कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय. 17. सर्वेश्वरी साहू, एकल सनातन भारत दल. 18. सोमा सिंह, जय महाभारत पार्टी. 19. यशस्विनी सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस. 20. श्याम बिहारी प्रजापति, भागीदारी पार्टी. 21. विनोद उरांव, बहुजन मुक्ति पार्टी 23. रंजना गिरि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) 24. प्रबीण चन्द्र महतो, निर्दलीय 27. ऐनुल अंसारी, निर्दलीय. 28. संतोष कुमार जायसवाल, निर्दलीय. 29. हेमंती देवी, समता पार्टी 31. कोलेश्वर महतो, निर्दलीयस्क्रूटनी में 6 प्रत्याशियों के नामांकन में पायी गयी त्रुटि, नामांकन अस्वीकृत
स्क्रूटनी के दौरान 6 अभ्यर्थियों के नामांकन में त्रुटि पायी गयी, जिसके बाद उनका नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया. जिन प्रत्याशियों के नाम नाम-निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुए क्रमवार उनके नाम निम्न हैं:- 1. संदीप उरांव, निर्दलीय. 2. संजय कुमार महतो, निर्दलीय. 3. अमरेंद्र कुमार, झारखंड जनक्रांति मोर्चा. 4. प्रेमनाथ बड़ाईक, निर्दलीय. 5. मंजू देवी, निर्दलीय. 6. सुशील कुमार, स्वराज एकता पार्टी. 09 मई तक अभ्यर्थी नाम ले सकते हैं वापस यहां बता दें कि प्रत्याशी 9 मई के दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. शाम 4 बजे से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-wrote-a-letter-to-cm-champai-and-said-it-is-serious-to-receive-the-letter-from-chief-secretary-in-ed-raid/">बाबूलालने CM चंपाई को पत्र लिख कहा – ED रेड में मुख्य सचिव का पत्र मिलना गंभीर
Leave a Comment