Search

 
 
 

स्क्रूटनी के बाद छठे चरण में 96 प्रत्याशी मैदान में, 22 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मंगलवार को स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हुई. झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. झारखंड में छठे चरण में स्क्रूटनी के बाद 96 प्रत्याशी मैदान में हैं. 22 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गय़ा. वहीं छठे चरण में 118 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. 9 मई तक नाम वापसी की अंतिम तारीख है. स्क्रूटनी के दौरान गिरिडीह से 7, धनबाद से 3, रांची और जमशेदपुर से 6-6 प्रत्याशियों का नॉमिनेशन रद्द किया गया. स्क्रूटनी के बाद गिरिडीह में 18, धनबाद में 25 ,रांची में 27 व जमशेदपुर में 26 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-encroachment-free-campaign-started-from-bariatu-petrol-pump-hill-view-chowk-6-carts-seized/">रांची

: बरियातू पेट्रोल पंप से हिल व्यू चौक तक चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, 6 ठेले जब्त

7वें चरण में पहले दिन 3 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

7 मई को 7वें चरण के नामांकन का नोटिफिकेशन किया गया. झारखंड में पहले दिन 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. राजमहल से 1, गोड्डा से 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. दुमका से पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं हुआ. जबकि 7वें चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 14 मई है. वहीं 15 मई को स्क्रूटनी और 17 मई नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. इसे भी पढ़ें -राजधानी">https://lagatar.in/the-weather-became-pleasant-due-to-light-rain-in-the-capital-ranchi/">राजधानी

रांची में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम हुआ सुहाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही