Search

 
 
 

शिल्पा शिरोडकर के बाद एक्ट्रेस निकिता दत्ता को हुआ कोरोना, मां के साथ हुईं क्वारंटीन

 
Lagatar desk : देश में कोरोना का मामला तेजी से बढ़ रहा है. शिल्पा शिरोडकर के बाद फिल्म इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस को कोरोना हो गया है.देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसका असर अब फिल्म इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है.हाल ही में `बिग बॉस 18` की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपनी सेहत की जानकारी फैन्स को दे रही हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-4-37.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   शिल्पा के बाद अब `ज्वेल थीफ` एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्रामन पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी शेयर किए पेस्ट में उन्होंने लिखा- कोविड मेरी मां और मुझे हेलो कहने आया है. उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान ज्यादा दिन नहीं रहेगा. इस छोटे से क्वारंटीन के बाद मिलते हैं सभी सुरक्षित रहें. फिलहाल निकिता दत्ता अपनी मां के साथ अपने घर पर क्वारंटीन हैं. उन्हें हल्के लक्षण ही हैं. हालांकि एहतियात के तौर पर एक्ट्रेस ने फिलहाल अपने सभी काम टालने का फैसला किया है शिल्पा शिरोडकर ने शेयर किया पोस्ट : बिग बॉस 18’ फेम शिल्पा शिरोडकर ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं. शिल्पा ने बीते गुरुवार, 22 मई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए यह जानकारी दी कि वह पूरी तरह से रिकवर हो चुकी हैं और अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं. शिल्पा ने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- फाइनली ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं. आपके प्यार के लिए शुक्रिया. आपका गुरुवार बहुत अच्छा रहे. साथ ही उन्होंने एक लाल दिल और स्माइली इमोजी भी जोड़ा   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-6-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही