Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोहेल खान की पत्नी के बाद छोटा बेटा योहान भी कोरोना पॉजिटिव, बीएमसी ने बिल्डिंग को किया सील

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   कोरोना का खतरा कम हुआ है  लेकिन अभी टला नहीं है. महाराष्ट्र में संक्रमण की दूसरी लहर का सबसे बुरा असर देखने को मिला था.  जो अभी भी जारी है. बॉलीवुड भी कोरोना की चपेट में आ रहा है. एक्टर सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के बाद उनका 10 साल का बेटा योहान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.  बीएमसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए उस बिल्डिंग को सील कर दिया है.

करीना-अमृता समेत कई की रिपोर्ट पॉजिटिव

बता दें कि कुछ दिन पहले करण जौहर के घर में पार्टी हुई थी. जिसमें बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हुए थे. जिसके बाद करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थीं. इसके बाद संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और सीमा खान की भी  रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. अब सोहेल के 10 साल के बेटे और सीमा की बहन भी इस महामारी की चपेट में आ गयी हैं. इसे भी पढ़े : BJP">https://lagatar.in/bjp-mla-hari-bhushan-thakur-received-death-threats-demanded-a-ban-on-open-namaz/">BJP

विधायक हरी भूषण ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी , खुले में नमाज पर प्रतिबंध की है मांग

बिना मास्क के दोस्तों के साथ घूम रहे निरवान खान

मालूम हो कि सीमा और योहान  के पॉजिटिव होने के बाद भी सोहेल खान के बड़े बेटे निरवान खान अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करते नजर आये. वो भी बिना मास्क पहने. इस पार्टी में सैफ अली खान के बेटे इब्राहम अली खान भी मौजूद थे.   बॉलीवुड के कई सितारों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है. इसमें करण जौहर, रिया कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मसाबा गुप्ता जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं. इसे भी पढ़े :  Spider">https://lagatar.in/spider-man-no-way-home-movie-leaked-on-tamil-rockers-platform-makers-lost-crores/">Spider

Man-No Way Home फिल्म तमिल रॉकर्स प्लेटफॉर्म पर लीक, मेकर्स को लगा करोड़ों का चूना   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही