Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउथ के बाद बॉलीवुड में जलवा बिखेरेगी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, लव स्टोरी पर होगी फिल्म

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर और सिंगर है. लेकिन अब वो बॉलीवुड में अपना कमाल दिखाने आ रही हैं. ऐश्वर्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाली हैं. वह प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा के साथ फिल्म ‘ओ साथी चल’ लेकर आ रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या की फिल्म ‘ओ साथी चल’ सच्ची लव स्टोरी पर आधारित है. प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा ने इस बात को कंफर्म किया है. उन्होंने बताया कि अभी स्क्रिप्टिंग प्रोसेस चल रहा है. इसके बाद कास्ट फाइनल की जायेगी. हालांकि मीनू ने फिल्म के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बताया.

पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ दिनों से चर्चा में ऐश्वर्या

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है. दरअसल ऐश्वर्या और धनुष ने अपना काफी लंबा रिश्ता तोड़ दिया. अलग होने की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. हालांकि दोनों में से किसी ने अलग होने की वजह का अब तक खुलासा नहीं किया है. हालांकि दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. इसे भी पढ़े ; हल्की">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-slight-gains-sensex-rose-136-points-maruti-suzuki-top-gainer/">हल्की

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 136 अंक चढ़ा, मारुति सुजुकी टॉप गेनर

मुसाफिर गाने पर ऐश्वर्या ने किया था काम

बता दें कि कुछ दिन पहले ऐश्वर्या कोरोना हुआ था. ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो कोरोना से रिकवर होने के बाद उन्होंने अपने गाने मुसाफिर में काम किया था. वहीं धनुष की लास्ट फिल्म अतरंगी रे थी. जो पिछले साल रिलीज हुई थी. इसे भी पढ़े ; बाबा">https://lagatar.in/investment-opportunity-in-baba-ramdevs-company-ruchi-soya-fpo-will-open-for-subscription-on-march-24/">बाबा

रामदेव की कंपनी रुचि सोया में निवेश का मौका, 24 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा FPO [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही