Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम को समन भेजे जाने पर झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस समेत लातेहार की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा 10वां समन भेजे जाने पर झामुमो में खासा आक्रोश है. झामुमो ने इसे ईडी व अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग बताया है. इसे लेकर झामुमो ने शनिवार को जिला मुख्यालय के मुख्य पथ पर मशाल जुलूस निकाला. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया. जुलूस में स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे. मशाल जुलूस बाजारटांड प्रारंभ हुआ और समाहरणालय मोड़ तक गया. इस दौरान झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार होश में आओ, तेरी मनमानी नहीं चलेगी, ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग बंद करो आदि नारे लगाये. विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत की चल रही हेमंत सोरेन की सरकार को केंद्र सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है. राज्य में समाज के हर तबके के लिए योजनाएं चलायी जा रही है. झारखंड सरकार की लोकप्रियता बढ़ रही है. इससे केंद्र की भाजपा सरकार घबरा गयी है. जिला अध्यक्ष शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी व सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेसिंयों का दुरूपयोग कर झारखंड की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाह रही है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, झामुमो जिला सचिव समशुल होदा, जिला संयुक्त सचिव मो. इमरान, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय व बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव, अंकित पांडेय व विशाल कुमार समेत झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

विधायक ने किया सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/20-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा (लातेहार) : विधायक बैद्यनाथ राम ने शनिवार को चंदवा प्रखंड क्षेत्र के दो स्थानों पर विशेष सड़क मरम्मत कार्य योजना का शिलान्यास नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के लाधुप पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच-75 से लाधुप- सेन्हा तक तकरीबन ढाई किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने कामता चेकनाका से सेरक तक लगभग साढ़े बारह किलोमीटर लंबी विशेष सड़क मरम्मती कार्य योजना की आधारशिला रखी. विधायक ने लाधुप पंचायत में धान क्रय केंद्र का भी उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि दोनों ही सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. लातेहार विधानसभा के सभी ग्रामीण सड़कों को सुदृढ करने का कार्य किया जा रहा है. क्षेत्र का विकास बेहतर सड़क से ही होकर गुजरता है. विधायक ने संवेदक से कार्य के दौरान गुणवत्ता का ख्याल रखने की भी बात कही. मौके पर झामुमो जिला सचिव शमशुल होदा, संतोष सिंह, लवकुश सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुरेश गंझु, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद साहु, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, इस्तियाक खान, रंजीत उरांव, कामता पंसस अयुब खान, लाधुप मुखिया बिफई मुंडा, कामता मुखिया नरेश भगत, राजकुमार साहु, अंकित पांडेय, मो. इजहार, रशीद खान, मोफिल खान, मो. सरफराज, शिवकेश्वर यादव, बबलू राय, धन्नू खान व बबलू राही समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही