Ranchi : उर्जा निगम प्रबंधन के साथ हुई साकारात्मक वार्ता के बाद 26 सितंबर से घोषित बिजली कर्मियों की हड़ताल स्थगित हो गयी है. इसकी घोषणा झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने की. शुक्रवार को प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी. वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक कार्मिक सुनील दत्त खाखा, महाप्रबंधक जेबीवीएनएल समीर मुंडू, उप महाप्रबंधक उर्जा विकास निगम संजय कुमार, उप महाप्रबंधक उर्जा निगम प्रदीप कुमार शर्मा, महाप्रबंधक जेबीवीएनएल अभिषेक कुमार, वरीय प्रबंधक अशोक कुमार सुमन, प्रबंधक संजय कुमार, पंकज कुमार भगत, प्रवीण शरण, वहीं संघ की ओर से अध्यक्ष आशीष कुमार , महामंत्री अरुण कुमार, नितेश तिवारी, उत्तम पासवान, संजीव राय, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
वर्ष बाद भी हेमंत सरकार में नहीं आया नियुक्ति वर्ष : बाबूलाल [wpse_comments_template]
वार्ता में 18 सूत्री मांगों पर सहमति बनी
प्रबंधन एवं यूनियन के बीच वार्ता में 18 सूत्री मांगों पर सहमति बनी. कहा गया कि लगभग सभी मांग प्रक्रिया में है और जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा. प्रबंधन ने संघ के प्रतिनिधि को बताया कि न्यू डिजीनेशन मैपिंग की प्रक्रिया अंतिम स्थिति में है. 45 दिनों के अंदर कमेटी रिपोर्ट दे देगी. आगे की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी. वहीं 6 प्रतिशत ऊर्जा भत्ता पर जल्द बोर्ड मीटिंग से अनुमति ले ली जाएगी. कर्मचारियों की परीक्षा की बाध्यता जो वर्षों से संघ की मांग थी, उस पर भी सहमति बन गई. आदेश की कॉपी जल्द प्रकाशित हो जाएगी. प्रबंधन ने कर्मचारियों को प्रमोशन के मामले में संघ को जानकारी दी कि कर्मचारियों की प्रोन्नति पहले सर्कल कैडर पर होती थी. जिस कारण कर्मचारियों की प्रोन्नति वर्षों से लंबित रहती थी. संघ लगातार मांग करते आ रही थी कि कर्मियों का प्रमोशन मुख्यालय स्तर से होनी चाहिए. जिस पर प्रबंधन ने संघ की मांग मान ली है. जल्द आदेश की कॉपी प्रकाशित की जायेगी. संघ के महामंत्री वरुण सिंह ने प्रबंधन का आभार जताया. कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों के प्रति सजग है. जल्द ही बाकी मांगें भी पूरी करने का आश्वासन दिया गया है. इसे भी पढ़ें – चार">https://lagatar.in/even-after-four-years-appointment-year-did-not-come-in-hemant-government-babulal/">चारवर्ष बाद भी हेमंत सरकार में नहीं आया नियुक्ति वर्ष : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment