Search

 
 
 

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्य सचिव राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

 
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्य सचिव राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक आज (गुरुवार) दिन के 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. जिसमें डीजीपी, एडीजी अभियान, सभी आयुक्त, आईजी स्पेशल ब्रांच, आईजी अभियान, जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, सभी जिलों के डीसी और एसपी शामिल होंगे.

गिरफ्तारी के बाद राज्य में हाई अलर्ट

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्यभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने झारखंड के सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं.

सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

मिली जानकारी के अनुसार, वरीय अधिकारी निर्देश मिलने के बाद वैसे जिले जहां झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की आशंका जतायी गयी है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं. जरुरत पड़ने पर यह भी निर्देश दिया गया है कि धारा 144 लागू करें. निर्देश जारी होने के बाद झारखंड के सभी जिलों में पुलिस अलर्ट पर है. सभी पुलिस कप्तानों ने अपने-अपने जिलों में पुलिस अफसरों के साथ विशेष बैठक कर सतर्कता बरतने को लेकर रणनीति भी तैयार की है.

रांची में भी सुरक्षा बढ़ी

दूसरी तरफ झारखंड की राजधानी रांची में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है. सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस की गस्त बढ़ा दी गयी है. सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही