Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट, तीन राज्य कर चुके हैं टैक्स में कटौती

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  पेट्रोल-डीजल समेत अन्य चीजों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं. जिसको देखते हुए 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी. जिससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गयी. केंद्र सरकार के ऐलान के बाद राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु सरकार ने भी वैट में कटौती का ऐलान किया. वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैल्यू ऐडेड टैक्स यानी वैट कम कर दिया.

पेट्रोल पर 2.08 तो डीजल पर 1.44 रुपये वैट किया कम

महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर 2.08 रुपये और डीजल पर 1.44 रुपये वैट घटाया. यह कटौती को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. एक्साइज ड्यूटी में कमी और वैट कम करने के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.27 हो गयी है. वहीं डीजल 95.84 रुपये बिक रहा है.

राजस्थान, केरल और आडिशा भी घटा चुके हैं वैट

मालूम हो कि केंद्र सरकार के ऐलान करने के बाद राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2.48 रुपये और डीजल पर 1.16 रुपये वैट घटाने का ऐलान किया था. वहीं केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये की कटौती की है. जबकि ओडिशा सरकार ने पेट्रोल पर 2.23 और डीजल पर 1.36 रुपये वैट घटाया था.

नवंबर में भी केंद्र ने घटायी थी एक्साइज ड्यूटी

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी. सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. इसके बाद 4 महीनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाये गये. फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ने 22 मार्च से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की थी. इस तरह 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 9.90 रुपये बढ़े थे. वहीं अप्रैल में 5 दिन ईंधन के दाम बढ़े हैं. 5 दिन में पेट्रोेल-डीजल की कीमत 3.60 रुपये बढ़ी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही