Search

 
 
 

कॉलेजों की शिकायत के बाद राज्यपाल ने जांच के लिए नियुक्त किया यूनिवर्सिटी इंस्पेक्टर

 
Ranchi : राज्यपाल रमेश बैस के आदेश के बाद राजभवन राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधीन आने वाले कॉलेजों की जांच करा रहा है. इन कॉलेजों में बीएड कॉलेज प्रमुख हैं. जांच टीम में मुख्य रूप से राजभवन के पदाधिकारी रहते हैं. इसके अलावा संबंधित विश्वविद्यालय के भी एक पदाधिकारी शामिल होते हैं. राजभवन में कॉलेजों की जांच के लिए पहली बार यूनिवर्सिटी इंस्पेक्टर की नियुक्ति की गयी है. दरअसल, राज्यपाल को अंगीभूत कॉलेजों समेत बीएड कॉलेजों की अनियमितता की शिकायत हमेशा मिलती रही है. आए दिन कोई ना कोई अपने ज्ञापन के माध्यम से शिकायत करते रहता है. इस समस्या को देखते हुए राज्यपाल ने इसे गंभीरता से लिया है. उसके बाद नवनियुक्त यूनिवर्सिटी इंस्पेक्टर नरेश जैन को कॉलेजों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसे भी पढ़ें – PLFI">https://lagatar.in/investigation-of-plfi-militant-punai-oraon-encounter-case-completed/">PLFI

उग्रवादी पुनई उरांव एनकाउंटर मामले की जांच पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही