Search

 
 
 

छात्र नेता अंगद नायक मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, बहुबाजार चौक को किया जाम

 

घंटों जाम में फंसे रहे लोग, बिग बाजार के पास फंसी एंबुलेंस,  

Ranchi : छात्र नेता अंगद नायक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों ने शनिवार की शाम को बहुबाजार चौक को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग इस दुर्घटना को साजिश करार दे रहे थे. लोगों का कहना था कि अंगद की मौत दुर्घटना में नहीं हुई है. यह एक साजिश है, इसकी जांच होनी चाहिए. पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हटाया.

जाम से परेशान रहे लोग, एंबुलेंस भी फंसी

शनिवार की शाम अंगज के परिजन और मुहल्ले के लोग बहुबाजार चौक पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया. सड़क पर लोगों के उतरने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बहुबजार चौक से लेकर सुजाता चौक, रतन टॉकिज चौक, कर्बला रोड घंटों जाम रहा. इस दौरान लोग परेशान रहें. बिग शॉप चर्च परिसर के समक्ष एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई. काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. बता दें कि चुटिया का रहनेवाला अंगद नायक एक छात्र नेता था. 24 साल का अंगद छात्रों के मामले को लेकर लगातार मुखर रहता था. जेएससीसी सीजीएल हो या 60 : 40 का मामला हो या फिर नियोजन नीति का मामला हो अंगद हर आंदोलन में छात्र हित को लेकर सक्रिय रहता था. गुरुवार 8 फरवरी को सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन और अंगद के करीबी इस दुर्घटना को साजिश बता रहे हैं. पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : जांच">https://lagatar.in/governor-made-one-to-protect-from-investigation-sit-is-better-than-cbi-supriyo/">जांच

से बचाने के लिए एक को बनाया गया राज्यपाल, सीबीआई से बेहतर है एसआईटी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही