Search

 
 
 

आलम हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

 
Ranchi: आलम हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है. दरसअल, बोकारो जिले के नावाडीह के रहने वाले 28 वर्षीय मुस्ताक अंसारी को बड़ी आंत में समस्या थी. मृतक के बड़े भाई शाहिद ने कहा कि पिछले 1 महीने से मुस्ताक का इलाज आलम हॉस्पिटल में चल रहा था. ऑपरेशन के बाद मुस्ताक की स्थिति खराब होते चली गयी. जिसके बाद रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. इसे पढ़ें-34वां">https://lagatar.in/34th-isacon-concludes-doctors-participate-in-scientific-program-and-discussion/">34वां

ISACON का समापन: साइंटिफिक प्रोग्राम और परिचर्चा में शामिल हुए डॉक्टर्स

2 लाख 40 हजार रुपये किया भुगतान

शाहिद ने कहा कि अपने पैरों पर चलकर आये मुस्ताक के शव को ले जाते हुए कलेजा फट रहा है. उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान 2 लाख 40 हजार रुपये का भुगतान भी करवाया गया. लेकिन मेरे भाई को डॉक्टरों ने बचाया नहीं. हालांकि इस मामले पर जब आलम हॉस्पिटल प्रबंधक का पक्ष लेने के लिए कॉल किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-petrol-massacre-2-minister-and-mla-handed-over-a-check-of-9-lakhs-to-the-mother-of-the-deceased/">दुमका

: पेट्रोल हत्याकांड-2- मृतका की मां को मंत्री व विधायक ने सौंपा 9 लाख का चेक
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही