Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के शिक्षा मंत्री के बाद, भूमि सुधार मंत्री ने दिया विवादित बयान, विरोध होने पर बयान से लिया यूटर्न

Patna : बिहार सरकार के मंत्रियों के विवादित बयान थम नहीं रहे हैं. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था. अब भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया हैं. मंत्री ने कहा कि 10% वाले अंग्रेजों के दलाल थे. पहले मंदिर में घंटी बजाते थे. मंत्री ने आगे कहा कि 2% वाले किसी को मुख्यमंत्री नहीं बना सकते हैं. बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि मेरा मतलब किसी जाति पर आक्षेप लगाना नहीं था. बाबू जगदेव जो नारा देते थे, वही बोला हूं, वही मतलब था. मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि 10 प्रतिशत आरक्षण वालों को मैंने दलाल नहीं कहा है. बात को गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-gangda-panchayat-demanded-removal-of-panchayat-secretary/">किरीबुरू

: गंगदा पंचायत के लोगों ने पंचायत सचिव को हटाने की मांग की

बीजेपी नेता मंत्री के बयान पर बोला हमला

सवर्णों को अंग्रेजों का दलाल बताए जाने पर BJP के विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि RJD के नेता इन दिनों समाज को तोड़ने वाला बयान दे रहे हैं. RJD के एक नेता आर्मी पर हमला करवाते हैं, तो दूसरे नेता रामचरित मानस पर सवाल उठाते हैं तो, तीसरे नेता कहते हैं कि सवर्ण दलाल हैं. RJD के नेता बेबुनियाद बयान दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: BSSC">https://lagatar.in/bssc-paper-leak-case-paper-also-came-out-from-begusarais-examination-center-accountant-roshan-arrested/">BSSC

पेपर लीक मामला : बेगूसराय के परीक्षा केंद्र से भी बाहर आया था पेपर, अकाउंटेंट रोशन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही