Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में पांचवें चरण की स्क्रूटनी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में, 11 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को पांचवें चरण के नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की गयी. झारखंड में पांचवें चरण की स्क्रूटनी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. वहीं 11 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ.  उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने मीडिया को उक्त जानकारी दी. झारखंड में पांचवें चरण में कुल 148 नामांकन फार्म जमा हुए, जिसमें 68 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. स्क्रूटनी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 मई है. चतरा से 23, हजारीबाग और कोडरमा से 17 - 17 प्रत्याशी मैदान में हैं. सबसे अधिक 8 प्रत्याशियों का नॉमिनेशन फॉर्म चतरा लोकसभा से रद्द हुआ है. छठे चरण के लिए अब तक  गिरिडीह से 13, धनबाद में 18, रांची में 17 व जमशेदपुर में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

चतरा से इनका नामांकन हुआ रद्द

चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल से 3 मई 2024 तक कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. शनिवार को स्क्रूटनी हुई जिसमें 23 प्रत्याशियों का नामांकन वैद्य पाया गया. वहीं 08 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. सीताराम सिंह, रूपेश उरांव, नब्बू भुइयां, अनुज कुमार, उमेश गंझू, राजेश कुमार सिंह, सुचित्रा सिन्हा, अशेष सिंह का नामांकन रद्द हुआ है. ऐसे में अब अर्जुन दांगी (सीपीआई), काली चरण सिंह (भारतीय जनता पार्टी), दीपक कुमार गुप्ता (स्वतंत्र), डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (निर्दलीय), केएन त्रिपाठी  कांग्रेस, जय प्रकाश सिंह भोगता (निर्दलीय) व नागमणी (बहुजन समाज पार्टी)  सहित कुल 23 प्रत्याशी बचे हैं. इसे भी पढ़ें :  EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही