Lagatar Desk
बॉलिवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान को धमकी दी है. धमकी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है. मुंबई पुलिस ऑडियो की पड़ताल कर रही है.
वायरल ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने कहा है कि सलमान खान जितनी भी सुरक्षा बढ़ा ले, बचेगा नहीं.
वायरल ऑडियो में ख़ुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताने वाला अनिल पंडित कह रहा है कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी फोन करके समझाया गया था.
चेतावनी देने के बाद भी टाइगर श्रॉफ सलमान खान के साथ काम करना मिलना जारी रखा. इसलिए यह कदम उठाया गया.
उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम टाइगर श्रॉफ पर अपराधियों ने फायरिंग की. अपराधियों की गोली से कार चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है. टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे.
फायरिंग की घटना के तुरंत बाद वायरल हुए वीडियो में बिश्नोई गैंग ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बॉलिवुड के एक्टर्स को चेतावनी देते हुए कई बातें की गईं हैं.
धमकी में तीन बड़ी बातें
- *पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारे से अलग होकर या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मार दिया जायेगा. यह पहली व आखिरी चेतावनी है.
- *सलमान खान “दाऊद का कुत्ता” है. दाऊद नाम का कुत्ता हमने अपने घर में पाल रखा है.
- *अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी, तो पूरे परिवार का नाश कर देंगे. घर में कुत्ता भी नहीं छोड़ेंगे. ऐसा करेंगे कि दुनिया याद रखेगा.
ऑडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस उसकी प्रमाणिकता की जांच कर रही है. पुलिस ने इस बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
हिरण शिकार कांड से रिश्ता
उल्लेखनीय है कि लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. सलमान खान को पहले भी धमकी मिल चुकी है. साल 2024 में सलमान खान के घर पर फायरिंग भी हुई थी.
1998 में जोधपुर में हिरण शिकार मामले को बिश्नोई समाज अपनी भावनाओँ का अपमान मानता है. बिश्नोई गैंग सलमान खान के खिलाफ लगातार हमलावर रहा है. इसी विवाद की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हो चुकी है.