फ्लाइट के बाद अब मुंबई हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
Mumbai : एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अब मुंबई हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. धमकी मिलने के बाद पूरी ट्रेन की तलाशी ली गयी. हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. लेकिन यात्रियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स` पर फजलुद्दीन नाम के व्यक्ति ने लिखा कि "क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे आज सुबह खून के आंसू रोओगे तुम लोग. आज फ्लाइट में भी बम रखवाया है और 12809 ट्रेन में भी रखवाया है. नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा. पोस्ट में महाराष्ट्र पुलिस को भी अपशब्द कहा गया. घटना के बाद मुंबई हावड़ा मेल को सोमवार सुबह चार बजे जलगांव में रोका गया और तलाशी ली गयी. करीब दो घंटे जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. बम की सूचना सिर्फ अफवाह निकली.
Leave a Comment