Search

 
 
 

विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के उद्घाटन के बाद भिड़ेगी झारखंड और उड़ीसा की टीम

 
Ranchi :  उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले अंतर्गत राउरकेला में विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है.  इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण झारखंड के सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है. बीस हजार से अधिक दर्शक इस स्टेडियम में बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. इस स्टेडियम का उद्घाटन 5 जनवरी 2023 को किया जाना है.  उद्घाटन के बाद दोपहर 3 बजे झारखंड और उड़ीसा की जूनियर पुरुष टीम के बीच मैच खेली जायेगी. (पढ़ें, चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-gave-training-to-110-youths-to-join-agniveer-and-police/">चतरा

पुलिस ने 110 युवाओं को दिया अग्निवीर और पुलिस में भर्ती होने का प्रशिक्षण)

20 मैच बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगी आयोजित

बता दें कि विश्वकप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन उड़ीसा में 13 जनवरी से 29 जनवरी तक किया जा रहा है. विश्व कप के सभी मैच भुनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होंगे. इस विश्व कप में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जायेंगे. इसमें से 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में आयोजित होंगे. इस स्टेडियम में 13 जनवरी को भारत और स्पेन के बीच शाम 7 बजे और 15 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच शाम 7 बजे से मैच होगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-new-jharkhand-foundation-distributed-blankets-among-the-poor/">हजारीबाग

: नव झारखंड फाउंडेशन ने गरीबों के बीच किया कंबल वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही