Search

 
 
 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड सचिवालय में एएसओ के प्रमोशन का रास्ता साफ

 
Ranchi : झारखंड सचिवालय में कार्यरत 500 के करीब सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों (एएसओ) को जल्द प्रमोशन मिल जाएगा. इन पदाधिकारियों के प्रमोशन को लेकर मंगलवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में बैठक की. बैठक कार्मिक सचिव वंदना डांडेल की अध्यक्षता में हुई. सूत्रों के मुताबिक सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के प्रमोशन पर फैसला ले लिया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कभी भी कार्मिक विभाग अधिसूचना जारी कर सकता है. मंगलवार की बैठक में राजस्व पर्षद, वित्त, भवन निर्माण के भी सदस्य शामिल थे.

प्रमोशन देने पर सहमति बनी है

बता दें कि वर्तमान में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सचिवालय अंतर्गत विभिन्न विभागों यथा - ग्रामीण विकास, कार्मिक, भवन, योजना व विकास, पथ निर्माण, वित्त, जैसे विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिसम्बर 2020 में सभी प्रमोशन पर रोक लगा दी थी. मई 2020 को राज्य सरकार ने प्रमोशन में लगी रोक को हटाने का निर्देश दे दिया है. रोक हटते ही सबसे पहले झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी. अब सचिवालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रमोशन देने पर सहमति बनी है. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dc-ssps-appeal-regarding-bakrid-and-sawan-stay-away-from-rumors/">रांची:

बकरीद और सावन को लेकर DC-SSP की अपील, अफवाहों से रहें दूर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही