Search

 
 
 

EC के निर्देश के बाद अंबर लकड़ा बनाये गये देवघर के एसपी

 
Ranchi :  चुनाव आयोग के निर्देश के बाद जैप तीन गोविंदपुर धनबाद कमांडेंट के पद पर पदस्थापित अंबर लकड़ा को देवघर का एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की सुबह गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है. गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को इलेक्शन कमीशन ने अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी के पद से हटाने का आदेश दिया था. लेकिन राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के आदेश का अनुपालन नहीं किया था. आदेश के तीन दिन बाद भी गृह विभाग ने अधिकारियों का पैनल चुनाव आयोग को नहीं भेजा. उधर डुंगडुंग भी देवघर एसपी के पद पर बने हुए थे. इसी के मद्देनजर इलेक्शन कमीशन ने रविवार को राज्य सरकार को रिमाइंडर भेजा था. जिसके बाद देवघर एसपी के लिए सोमवार को अंबर लकड़ा, सरोजिनी लकड़ा और मनीष टोप्पो के नाम का पैनल आयोग को भेजा गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-3-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही