Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री चंपई के हस्तक्षेप के बाद टला टीजीएस और टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट का गेट जाम, झामुमो ने विजय संकल्प सभा की

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Kandra : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया क्षेत्र में स्थित टीजीएस कंपनी और टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट में झामुमो की ओर से सोमवार को हल-बैल के साथ प्रस्तावित गेट जाम को स्थगित कर दिया गया है. झामुमो ने कंपनी प्रबंधन के साथ एक दिन पहले बैठक में दिए आश्वासन के बाद धरना कार्यक्रम को स्थगित रखने का फैसला लिया. हालांकि धरना कार्यक्रम को स्थगित कर कांड्रा बालीडीह पदमपुर मैदान में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. विजय संकल्प सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा, केंद्रीय सदस्य कृषणा बास्के, जिला सदस्य राजेश भगत, धर्मू माझी सहित कई ने संबोधित किया. उन्होंने आदिवासी मूलवासी हित में इसी तरह चट्टानी एकता बनाये रखने की अपील की. मौके पर लालटु महतो, गौतम महतो, लाल बाबू महतो समेत कई गांव के ग्रामीण हल-बैल के साथ उपस्थित थे.

मांगों पर विचार करने और समाधान निकालने के आश्वासन के बाद टला आंदोलन

गौरतलब है कि सरायकेला-खरसावां झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी और स्थानीय विस्थापित और प्रभावी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टाटा कंपनी मैनेजमेंट को ज्ञापन सौंपा गया था. जिसमें मांग की गई थी कि 30 अगस्त तक अगर सारी मांगों पर टाटा कंपनी किसी तरह का विचार नहीं करती है तो टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स और टीजीएस कंपनी के मुख्य द्वार पर हल-बैल के साथ चक्का जाम किया जाएगा. उसी के तहत एक दिन पूर्व क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह माननीय मंत्री चंपई सोरेन, जिला कमेटी के पदाधिकारी और टाटा कंपनी मैनेजमेंट के साथ सकारात्मक बैठक हुई, जिसमें टाटा कंपनी प्रबंधक द्वारा सभी मांगों के ऊपर विचार कर इसके समाधान करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद इस गेट जाम को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही