Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मातृभूमि के बाद अब जन्मभूमि की सेवा करेंगे : भागीरथ

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के सलैया पंचायत के बरवां गांव में सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान भागीरथ प्रसाद की घर वापसी पर वहां के लोगों ने उनका स्वागत किया. सलैया पंचायत के पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने भागीरथ प्रसाद को शॉल व फूल माला से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि गरीब और किसान परिवार में पैदा हुए मता-पिता के एकलौते पुत्र भागीरथ प्रसाद ने पहले मातृभूमि की सेवा की और अब जन्मभूमि को सेवा देने आए हैं. ग्रामीणों ने फूल माला और हाथ में तिरंगा लिए गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया. मौके पर सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान भागीरथ प्रसाद ने अपनी 23 साल चार माह 11 दिन के संघर्ष और कठिन जीवन की कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2000 बीएसएफ जवान के रूप में योगदान दिया था. इंदौर में नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद पश्चिम बंगाल बॉर्डर, कश्मीर, पंजाब, मणिपुर, छत्तीसगढ़ जैसे आतंकवाद और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अमन के पहरेदार बनकर भारत माता की सुरक्षा की. अब आगे अपनी जन्मभूमि पैतृक गांव और समाज के बीच रहकर गांव और क्षेत्र की सेवा व सुरक्षा करना उनका परम कर्तव्य है. कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद प्रतिनिधि यमुना साव ने किया. मौके पर कपका पंचायत के मुखिया कमलेश कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि दिनेश्वर प्रसाद, राजेश ठाकुर, अरुण प्रसाद, छोटू महतो, वीरेंद्र प्रसाद, संतोष रविदास, छोटी रविदास, झारखंड यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सौरव कुमार, मुन्ना रविदास, जगदीश राणा, छोटीलाल प्रसाद, बासुदेव महतो, गोपी प्रसाद, प्रकाश प्रसाद सहित कई ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Breaking-">https://lagatar.in/train-accident-coromandel-express-collides-with-goods-train-many-passengers-injured/">Breaking-

कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, 50 की मौत, 180 से अधिक यात्री घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही