Search

 
 
 

अनिल टाइगर की हत्या के बाद लोगों ने किया कांके रोड जाम, एक अपराधी अरेस्ट

 
Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में कांके चौक के पास पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कांके चौक के पास सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आने जाने वाले लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसे पिठौरिया से पकड़ा गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है. जमीन विवाद को लेकर अनिल टाइगर की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है.

आजसू और भाजपा में रह चुके थे अनिल टाइगर

पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे थे. आजसू और भाजपा के लिए सक्रिय राजनीति की थी. अनिल टाइगर कांके इलाके के ही रहने वाले थे. वो कोकर में चड्डा पेट्रोल पंप के पास रहते थे. कांके महावीर मंडल का दो दिन पहले ही अनिल टाइगर को अध्यक्ष बनाया गया था. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-rahul-gandhi-said-i-am-not-allowed-to-speak-only-the-governments-views-are-heard/">लोकसभा

: राहुल गांधी ने कहा, मुझे बोलने नहीं दिया जाता… केवल सरकार की बात सुनी जाती है…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही