Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिम्स में डॉ. राजकुमार की फिर हुई वापसी

Ranchi: राज्य सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ. राजकुमार ने एक बार फिर रिम्स के निदेशक का पद संभाल लिया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/2-22-lakh-people-met-prisoners-in-jharkhand-jails-in-one-year/">झारखंड

के जेलों में बंद कैदियों से एक साल में मिले 2.22 लाख लोग
क्या है मामला? डॉ. राजकुमार को कुछ समय पहले स्वास्थ्य मंत्री और रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने निदेशक पद से हटा दिया था. उल्लेखनीय है कि हाल ही में रिम्स में जनरल बॉडी (जीबी) की बैठक में किसी बात को लेकर माहौल गर्म हो गया था. जिसके बाद रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने इस्तीफे की चेतावनी दे दी थी. जीबी की बैठक के बाद राज्य सरकार ने रिम्स निदेशक को हटाने का फैसला लिया था. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में राजकुमार महतो को निदेशक पद से हटाये जाने की वजह उनके द्वारा काम में दिक्कतें पैदा करना, नियमों को नजरअंदाज करना, सरकार और कैबिनेट के निर्देशों का पालन नहीं करना बताया गया था. उनकी जगह डॉ. शशिबाला सिंह को प्रभारी निदेशक बनाया गया था. डॉ. राजकुमार ने इस फैसले के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट का आदेश 28 अप्रैल को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन ने सरकार के आदेश पर रोक लगा दी और डॉ. राजकुमार को फिर से निदेशक बनाने का रास्ता साफ हो गया. कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है. अगली सुनवाई छह मई को इस मामले में अब अगली सुनवाई 6 मई को होगी. तब तक डॉ. राजकुमार रिम्स के निदेशक के रूप में अपना काम करते रहेंगे. देखना यह होगा कि सरकार इस मामले में क्या जवाब देती है और आगे क्या निर्णय होता है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-will-give-the-gift-of-health-insurance-scheme-to-lawyers-on-may-3/">सीएम

हेमंत 3 मई को वकीलों को देंगे स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही