Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे के फरमान के बाद संजय सेठ पहुंचे दुर्गा पूजा पंडाल, कहा-आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन के पास 70 सालों से हो रही दुर्गा पूजा को रोकने के लिए रेलवे ने फरमान जारी किया है. रेलवे रांची के एसएसई ऑफिस ने आरपीएफ को पत्र लिखकर कहा है कि रेलवे परिसर में बिना अनुमति के दुर्गा पूजा पंडाल बन रहा है, जिसे तुरंत रोकें. आदेश के बाद रांची के सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे और डीआरएम को साफ संदेश दिया कि 1 इंच भी पंडाल नही हटेगा।.श्रद्धा के साथ खेलने का किसी को अधिकार नहीं है. सांसद ने नसीहत दी है कि रांची रेल डिविजन संयमित होकर काम करे.

रेलवे के आदेश से नाराजगी

रेलवे रांची के एसएसई ऑफिस ने आरपीएफ को पत्र लिखकर ये कहा है कि रांची रेलवे स्टेशन के परिसर में बिना इजाजत के दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है, जिसे तुरंत रोका जाए. अब इस मामले में बीजेपी के सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश में शरिया कानून नहीं चलेगा. आस्था के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा. दम है तो रेलवे इसे रोक कर दिखाए. इसे भी पढ़ें-राज्य">https://lagatar.in/the-overall-development-of-the-state-can-happen-under-the-leadership-of-ajsu-party-sudesh-kumar-mahato/">राज्य

का समग्र विकास आजसू पार्टी के नेतृत्व में हो सकता है : सुदेश कुमार महतो

70 सालों से हो रही दुर्गा पूजा

रेलवे की ओर से जारी आदेश में काम को तुरंत रोकने को कहा गया है. आरपीएफ रांची को भेजे गए पत्र में पूजा पंडाल के निर्माण कार्य को रोकने के साथ-साथ परिसर में बने दुर्गा मंदिर को भी हटाने के लिए कहा गया है. वहीं रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि 70 सालों से दुर्गा पूजा हो रही है. 2018 में तत्कालीन एडीआरएम ने ही यहां पूजा के लिए जगह आवंटित की थी. अब अचानक पूजा पंडाल के निर्माण को रोकने का आदेश जारी करना सही नहीं है. इसे भी पढ़ें-डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-on-the-night-of-7-8-august-villagers-had-committed-eight-naxalites-in-lango/">डुमरिया

: 7-8 अगस्त की रात लांगो में ग्रामीणों ने किया था नौ नक्सलियों का सेंदरा

20 दिनों से हो रहा पूजा पंडाल का निर्माण

रेलवे के इस फरमान के बीच कोलकाता से आए कलाकार 20 दिन से पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे हैं. इन कलाकारों ने लगभग आधा पूजा पंडाल बना भी लिया है. इस साल पंडाल पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस पंडाल का थीम मशरूम क्लाउड है. अब पूजा में करीब 50 दिन ही बाकी रह गए हैं. बता दें कि पहले पूजा पंडाल रांची रेलवे स्टेशन के मेन गेट के ठीक सामने बनता था, लेकिन स्टेशन के विस्तारीकरण के कारण तत्कालीन एडीआरएम द्वारा 2018 में पीछे शिफ्ट कर दिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही