Search

 
 
 

रिमांड अवधि खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

 
Ranchi :  पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 12 दिनों के ईडी रिमांड अवधि (आज) गुरुवार को समाप्त हो गयी. जिसके बाद उन्हें आज ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया. पेशी के बाद हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में बीते 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद ईडी ने उन्हें तीन बार रिमांड पर लेकर कुल 12 दिनों तक पूछताछ की.

ईडी की जांच में हेमंत सोरेन और विनोद सिंह का 201 पन्ने का चैट आया सामने

कोर्ट में हेमंत की पेशी के दौरान ईडी ने अदालत के समक्ष दावा किया है कि हेमंत और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है. ईडी का यह भी दावा है कि इस चैट में बरियातु की 8.5 एकड़ हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन पर होने वाले निर्माण से संबंधित कई मामले हैं, जो पीएमएलए 2022 के अंतर्गत आते हैं. ईडी द्वारा पहले के रिमांड में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप चैट में न केवल कई संपत्तियों के बारे में गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान शामिल है, बल्कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड साझा करने आदि से संबंधित अन्य आपत्तिजनक जानकारी भी शामिल हैं. व्हाट्सएप चैट में बड़ी रकम को लेकर भी बातचीत की गयी है. ऐसा प्रतीत होता है कि धन का सृजन और लेन-देन किया गया है.

बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को व्हाट्सएप के जरिए भेजा था

6 अप्रैल 2021 को विनोद सिंह ने बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को व्हाट्सएप के जरिए भेजा था. ईडी का दावा है कि इस चैट में जो लोकेशन दिया गया है, वह बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन है. जिसपर हेमंत सोरेन का कब्जा है. ईडी ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन संपत्ति से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही