Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिकवाली के बाद आज शेयर बाजार संभला, सेंसेक्स में 494 अंकों की तेजी, निफ्टी 56300 के पार पहुंचा

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   लगातार शेयर बाजार में बिकवाली के बाद मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 56,300 के लेवल पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 16700 के पार ट्रेड कर रहा है. बीएसई सेंसेक्स 494.29 अंकों की तेजी के साथ 56316.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 145.80 अंकों के उछाल के साथ 16760 के स्तर पर पहुंच गया.

बाजार में चौतरफा खरीदारी

आज के कारोबार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 1 फीसदी के करीब मजबूत हुए हैं. आईटी इंडेक्स में भी 1 फीसदी की बढ़त है. मेटल और रियल्टी इंडेक्स में करीब 1.5 फीसदी और 2 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स भी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : नो">https://lagatar.in/all-petrol-pumps-in-jharkhand-closed-today-petroleum-dealers-association-is-demanding-to-reduce-vat/">नो

परचेज-नो सेल… झारखंड के पेट्रोल पंप आज बंद, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की मांग, वैट कम करे हेमंत सरकार

एचसीएल टेक के शेयरों में 3 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि केवल 2 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एचसीएल टेक के शेयरों में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 0.88 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

बीएसई सेंसेक्स पर आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो और टाइटन के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में केवल एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : राखी">https://lagatar.in/rakhi-sawants-husband-riteshs-troubles-increased-first-wifes-family-reached-police-station/">राखी

सावंत के पति रितेश की बढ़ी परेशानी, पहली पत्नी का परिवार पहुंचा थाना

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स पर एनटीपीसी, सनफार्मा, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, रिलायंस, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इसके अलावा भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज लैब्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, मारुति, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एचयूएल, एशियन पेंट्स, नेस्ले और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त नजर आ रही है. इसे भी पढ़े : कच्चे">https://lagatar.in/crude-oil-prices-fell-yet-petrol-and-diesel-prices-did-not-decrease-for-the-48th-consecutive-day/">कच्चे

तेल की कीमतों में आयी गिरावट, फिर भी लगातार 48वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं हुए कम

शेयर बाजार में सोमवार को आया था भूचाल

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार पर ओमिक्रॉन का काला साया छाया रहा. बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलते ही बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हो गया. करीब 2.20 बजे सेंसेक्स 1713 अंक और निफ्टी 530 अंक टूटा है. वहीं 2.50 बजे सेंसेक्स 1554.98 अंकों की गिरावट के साथ 55475.44 के लेवल पर पहुंच गया था. जबकि निफ्टी 470.85 अंक टूटकर 16510.06 के लेवल पर पहुंच गया था. निवेशकों को कुछ ही घंटे में 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,189.73 अंकों की गिरावट के साथ 55,822 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 371 अंक टूटकर 16,614 के स्तर पर बंद हुआ था. इसे भी पढ़े : उतर">https://lagatar.in/cold-wave-in-north-india-drops-of-dew-became-snow-then-mercury-in-minus-somewhere/">उतर

भारत में शीतलहर, ओस की बूंदें बनीं बर्फ, तो कहीं माइनस में पारा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही