Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने पत्र भेजा है. इस पत्र को आठवां समन बताया जा रहा है. इस पत्र में हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित न होने को लेकर सवाल पूछा गया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सीएम को 16 से 20 जनवरी तक इस पत्र का जवाब देने के साथ हाजिर होने को कहा है. पत्र के माध्यम से सीएम को आठवां समन देने की बात कही जा रही है.
झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8वां सम्मन कोई मायने नहीं रखता -निशिकांत
गौरतलब है कि ईडी ने सीएम को अब तक सात बार समन भेजा है. लेकिन किसी भी समन पर वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. इस दौरान लगातार दोनों तरफ से पत्राचार हो रहा है. सीएम की तरफ से अबतक पत्र भेजकर ही जवाब दिया गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि इस बार ईडी ने जवाब के साथ उपस्थित होने को भी कहा है. इसको लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि आप के पाप के लिए 4 था और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8वां सम्मन कोई मायने नहीं रखता. केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं, हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रजाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं. कम से कम शिबू सोरेन जी का इज्जत तो रखिए, इस्तीफा दीजिये और एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिये.आप के पाप के लिए 4 था और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8 वाँ सम्मन कोई मायने नहीं रखता ।केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं,हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रज़ाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं ।कम से कम शिबू सोरेन जी का इज़्ज़त तो रखिए,इस्तीफ़ा दीजिए व एजेंसियों के प्रश्न का जवाब…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January">https://twitter.com/nishikant_dubey/status/1746063329938788542?ref_src=twsrc%5Etfw">January
13, 2024
Leave a Comment