Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa : गढ़वा में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गयी है. कहा जा रहा है कि ऑपरेशन में टांका देने में हुई चूक के कारण ऐसी स्थिति बनी है कि महिला जीवन और मौत से जूझ रही है. उसके घर वालों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है.जानकारी के अनुसार पीड़ित मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा गांव निवासी राहुल पासवान की पत्नी रीना देवी बतायी गयी है. उक्त महिला का बीते गुरुवार को सदर अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन कराया गया था.  बताया गया कि ऑपरेशन के बाद उसे टांका देने में गड़बड़ी हुई, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सक ने इस पर ध्यान नहीं दिया और उक्त महिला को 24 घंटे के बाद घर जाने दिया गया. इसे भी पढ़ें-निरसा:">https://lagatar.in/nirsa-a-murder-case-should-be-registered-against-ecl-management-and-district-administration-vasudev-acharya/">निरसा:

 ईसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा : वासुदेव आचार्य

घटना  को लेकर हड़कंप 

बताया गया कि महिला के पेट में टांका टूट गया. आनन-फानन में उसके परिजनों के द्वारा तत्काल गुरुवार देर शाम सदर अस्पताल लाया गया.लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने उसके परिजनों को तत्काल बाहर ले जाने की सलाह दी गयी. जिसके बाद उक्त महिला का इलाज शहर के किसी निजी क्लीनिक में चल रहा है. जबकि सदर अस्पताल में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है.इस संबंध में सिविल सर्जन कमलेश कुमार ने कहा कि यह चिकित्सकीय लापरवाही का मामला नहीं है. बल्कि उसकी देखरेख में कमी के कारण यह स्थिति बनी है. महिला को खांसी हुई इस कारण इस तरह की परिस्थिति बनी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही