Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिसिया सख्ती के बाद अब औरंगा नदी पुल बना शराबियों का नया ठिकाना

Ashish Tagore Latehar : अक्सर लोग चांदनी रात में नदी के किनारे सैर-सपाटा के लिए निकल पड़ते हैं. नदी के किनारे बैठ कर चांद को निहारना दिल को शुकुन देता है. लेकिन शहर की औरंगा नदी का किनारा सैर सपाटा के अलावा जाम छलकाने का भी एक माकूल जगह बनता जा रहा है. पुलिसिया सख्ती के कारण शराबियों ने अपना नया ठिकाना ढूंढ लिया है. इन दिनों शराबियों का नया आशियाना औरंगा नदी पुल एवं इसके आसपास का मैदान है. शाम ढलते ही औरंगा नदी पुल में मनचले एवं शराबियों का आना-जाना शुरू हो जाता है. बाइक में सवार युवक यहां आते हैं और अंधेरे का लाभ लेकर शराब व बीयर पीते हैं. अधिक जरूरत होती है तो वे बाइक की हेडलाइट जला लेते हैं. यहां तक तो ठीक है, लेकिन जब नशा सर चढ़ कर बोलने लगता है तो शराब पीने वाले औरंगा नदी पुल पर ही बोतलों को पटक फोड़ देते हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-income-residential-and-caste-certificates-are-not-being-made-hundreds-of-children-will-be-deprived-of-merit-scholarship/">हजारीबाग

: नहीं बन रहे आय, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र, मेधा छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे सैकड़ों बच्चे

मॉर्निंग वाक करने वालों को होती है परेशानी 

सुबह जब लोग मॉर्निंग वाक में निकलते हैं तो उन्हें बोतलों के टुकड़े पुल में बिखरे पड़े मिलते हैं. ऐसे में खाली पैर वाक करने वालों को कांच गड़ने का डर सताता रहता है. इतना ही नहीं जब लोग अधिक होते हैं तो औरंगा नदी पुल के पास एक मैदान में बैठ कर महफिल जमाते हैं. इसके बाद बीयर व शराब की बोतलें वहीं छोड़ कर चले जाते हैं. सुबह जब इस मैदान में चटनाही मुहल्ला के युवक क्रिकेट खेलने पहुंचते हैं तो उन्हें यहां बीयर व शराब की बोतलें मिलती हैं. बता दें कि औरंगा नदी पुल से ही होकर लोग जवाहर नवोदय विद्यालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय समेत अन्य कई गांवों की ओर जाते हैं.

शहर में नहीं मिलती जगह

पुलिसिया सख्ती के कारण शहर के किसी भी होटल या ढाबे में लोगों को न तो शराब परोसी जा रही है और ना ही शराब पीने की अनुमति है. यही कारण है कि मनचले युवक शाम ढलते ही औंरगा नदी किनारे पहुंचने लगते हैं. यहां उन्हें मुफ्त में बैठने की जगह मिल जाती है. घंटों बैठ कर आराम से बीयर व शराब पी सकते हैं. हालांकि एनएच-75 में होटवाग एवं उदयपुरा रोड में बने ढाबों में भी लोग शराब पीने अवश्य जाते हैं. [caption id="attachment_583531" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/kheto-me-padi-beer-ki-ken-y_445.jpg"

alt="मैदान में बिखड़ी पड़ी बीयर की बोतलें" width="1280" height="720" /> मैदान में बिखड़ी पड़ी बीयर की बोतलें[/caption]

कार्रवाई की जायेगी : थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने शुभम संदेश से कहा कि पुलिस मनचले एवं अवैध रूप से ढाबा व होटलों में शराब पीने वालों पर सख्ती से निपटती है. नियमित शहर के होटल व ढाबों में छापामारी की जाती है. अवैध रूप से शराब बेचते व परोसते या पिलाते हुए पाये जाने पर होटल व ढाबों पर कार्रवाई की जाती रही है.औरंगा नदी के किनारे अगर लोग शराब पी रहे हैं तो छापामारी की जायेगी और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जायेगा. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/instructions-for-drop-gate-and-barricading-at-54-places-of-hazaribagh-in-ram-navami-will-be-monitored-by-drone/">रामनवमी

में हजारीबाग के 54 जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग करने का निर्देश, ड्रोन से रखी जाएगी नजर 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही