Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर में ट्वीट के बाद 100 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराने लगा

Koderma : देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों की तर्ज पर कोडरमा रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज के लिए स्थापित 100 फीट ऊंचा मास्ट (खंभा) दो-तीन दिनों से सूना-सुना पड़ा हुआ था. लेकिन एक ट्वीट ने रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल दी. ट्विटर पर यूजर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन जागा और रविवार सुबह तिरंगा आन-बान और शान से लहरता नजर आया. दो सप्ताह बाद गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. लेकिन कोडरमा रेलवे प्रशासन ने तिरंगा फहराने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रहा था. फिर एक ट्वीट ने कमाल किया और कोडरमा रेलवे स्टेशन पर तिरंगा शान से लहराने लगा. इसे भी पढ़ें– त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-cm-manik-saha-told-left-leaders-bjp-is-like-ganga-river-should-take-a-dip-to-wash-away-sins/">त्रिपुरा

के CM माणिक साहा ने वामपंथी नेताओं से कहा, भाजपा गंगा की तरह, पाप धोने के लिए डुबकी लगायें

ट्वीट पर धनबाद डीआरएम ने लिया तुरंत एक्शन

इस बाबत पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि शनिवार सध्या में उन्होंने सुना-सुना खंभा की तस्वीर के साथ डीआरएम धनबाद को ट्वीट किया. डीआएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीनियर को-ऑर्डिनेटर धनबाद को इस पर अविलंब ध्यान देने की बात ट्वीट के माध्यम से निर्देशित किया. इसके बाद कोडरमा स्टेशन पर 8 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराता नजर आया. शालिनी गुप्ता ने इसके लिए डीआरएम को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें– बिहार">https://lagatar.in/like-bihar-jharkhand-also-demanded-to-conduct-caste-census/">बिहार

की तरह झारखंड में भी जातीय जनगणना कराये जाने की उठी मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ttt-2.jpg"

alt="" width="600" height="900" />

ट्विटर सशक्त माध्यम- शालिनी गुप्ता

शालिनी गुप्ता ने कहा कि ट्विटर सशक्त माध्यम बना हुआ है. यह एक ऐसा माध्यम है जिसका असर आधे घंटे से एक घंटे में नजर आता है. रेलवे की गंभीरता जनमानस के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है. वहीं नागरिकों की किसी भी तरह की समस्याओं के लिए रेलवे के अधिकारियों को जानकारी साझा करने की बात कही. बता दें कि दो वर्ष पहले यहां 24 घंटे सातों दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मास्ट स्थापित किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही