Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूरे दिन जद्दोजहद के बाद आखिरकार अभ्यर्थियों का जेपीएससी भवन के सामने प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेपीएससी की सातवीं से दसवीं तक पीटी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. पूरे दिन जद्दोजहद करने के बाद आखिरकार गोड्डा भाजपा विधायक अमित मंडल के पहुंचने पर जेपीएससी भवन के सामने घेराव हुआ. इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jpsc112-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />

 जेपीएससी भवन के सामने लगे नारे

जेपीएससी भवन के सामने अभ्यर्थियों ने आवाज दो, हम एक हैं… भाई-भतीजावाद बंद करो… सीट बेचना बंद करो… जब-जब छात्र जागा है, सत्ता का सिंहासन डोला है… जैसे नारे लगाये. इसे भी पढें - राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-inaugurated-the-building-of-panch-parganas-kisan-college-vc-was-also-present/">राज्यपाल

रमेश बैस ने पंच परगना किसान कॉलेज के भवन का किया उद्घाटन, वीसी भी रहीं उपस्थित 

 राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़ : अमित मंडल

जेपीएससी भवन के सामने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. इससे युवा परेशान हो चुके हैं. इसी के साथ अमित ने कहा कि जेपीएससी कट ऑफ क्यों नहीं जारी कर रहा. कट ऑफ जारी नहीं करने का सीधा सा मतलब यह बनता है कि यहां घोटाला हुआ है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jpsc41-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />

 परीक्षा रद्द करने की लड़ाई नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई

प्रशासन का सहारा लेकर सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है. हमलोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. हमलोग हार नहीं मानेंगे. अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यह लड़ाई महज सातवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की लड़ाई नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है. यह आर-पार की लड़ाई है और यह छात्रों का आंदोलन है. इसे भी पढें - JPSC">https://lagatar.in/police-chased-the-students-who-came-to-encircle-the-jpsc-headquarters-once-again-gathered-at-morhabadi-ground/">JPSC

मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा, एक बार फिर मोरहाबादी मैदान में जुटे

 क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि कुछ सेंटरों में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सीरियल नंबर से सफल घोषित किये गये हैं. एक सीरियल में 20 छात्रों में 18 सफल घोषित हुए हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि बाकी दो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे. यह भी कहा जा रहा है कि साहिबगंज तथा लोहरदगा के एक-एक सेंटर पर परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी सीरियल क्रमांक से इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jpsc51-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />

 इन लगातार क्रमांक के अभ्यर्थियों के सफल होने पर उठ रहे सवाल

52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886, 52236876, 52236878, 52236879, 52236880, 52236881, 52236882, 52236884, 52236887, 52236888, 52236889, 52236890, 52236891, 52236892, 52236893, 52236894, 52236895, 52236896, 52236897, 52236898, 52236899, 52236900, 52236901, 52236902 इसे भी पढें - प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-narendra-modi-inaugurates-purvanchal-expressway-said-it-is-an-expressway-for-the-development-of-up/">प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, कहा, यह यूपी के विकास का एक्सप्रेस-वे है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही