Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो साल बाद एग्जामिनेशन हॉल में बोर्ड की परीक्षा, विद्यार्थियों को सैंपल पेपर सॉल्व करने की करनी होगी प्रैक्टिस : मनोहर लाल

Shruti Singh Ranchi: सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की होने वाली परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रैक्टिस पेपर सॉल्व करवाए जा रहे हैं. ऐसे में बच्चों के मन में ये सवाल बार- बार आ रहा कि एग्जाम की तैयारी कैसे की जाए. गुरुनानक स्कूल रांची के प्रिंसिपल मनोहर लाल ने बताया की कोविड के दौरान बच्चों में लिखने की क्षमता बहुत कम हो गयी है. महज तीन घंटे के पेपर लिखना है. गणित को छोड़ कर सभी विषयों में ज्यादा से ज्यादा लिखना होता है. ऐसे में बच्चों को अभी हर दिन लिखने की प्रैक्टिस की जरूरत है. उन्होंने बताया कि मैथ्स के लिए एनसीइआरटी के सैंपल सॉल्व करने की जरूरत है. बच्चे अक्सर तीन- चार किताब पढ़ने लगते हैं. पर असल में सिर्फ एक बुक पर फोकस करेंगे, तो अच्छा स्कोर कर पायेंगे.

मैथ्स में अच्छा स्कोर के लिए फॉर्मूला याद रखना जरूरी

उन्होंने कहा कि अनुभव के अनुसार बच्चों को मैथ्स में काफी उलझन होती है. ऐसे में बच्चों को सिर्फ फॉर्मूला पर जोर देना है. एक फॉर्मूला से लगभग दस उत्तर निकलते हैं. मैथ्स में अच्छा स्कोर करने के लिए फॉर्मूला याद रखना बहुत जरूरी है. इसके अलावा, बच्चों को एग्जाम शुरू होने से पहले 15 मिनट एक्स्ट्रा दियेए जाते हैं. ऐसे में वह सबसे जरूरी समय होता है. बच्चों को अपना प्रश्न पत्र ठीक से पढ़ने में सबसे ज्यादा इसी बात पर फोकस होना चाहिए कि उन 15 मिनट में सिर्फ क्वेश्चन पेपर को पढ़ें.

पांच सेक्शन में प्रश्न पत्र को बांटा गया है

• सेक्शन ए में बहुविकल्पीय 20 प्रश्न रहेंगे. हर प्रश्न एक-एक अंक का रहेगा. •सेक्शन बी में पांच प्रश्न दो-दो अंकों के रहेंगे. इसमें दो प्रश्न में विकल्प मिलेगा. • सेक्शन सी में छह प्रश्न तीन-तीन अंकों के रहेंगे. इसमें दो प्रश्न में विकल्प मिलेगा. •सेक्शन डी में चार प्रश्न पांच-पांच अंक के रहेंगे. इसमें दो प्रश्न में विकल्प मिलेगा. •सेक्शन ई में तीन प्रश्न रहेंगे. सभी प्रश्न केस स्टडी का होगा, हर प्रश्न में एक-एक विकल्प मिलेगा.

परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर ली है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली है. बोर्ड एग्जाम की डेटशीट पहले ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दी गयी है. अब बच्चों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. जानकारी के अनुसार सीबीएसई जनवरी 25 तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. एग्जाम एडमिट कार्ड को बोर्ड काे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-district-administration-holds-meeting-with-political-parties-code-of-conduct-implemented/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, आचार संहिता लागू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही