Search

 
 
 

दो वर्ष बाद शालीमार बाजार धुर्वा में धूमधाम से होगा रावण दहन, कोलकाता की लाइट बनेगी आकर्षण का केंद्र

 
Ranchi : दो वर्ष बाद शालीमार बाजार धुर्वा में 5 अक्तूबर को धूमधाम से रावण दहन क‍िया जाएगा. इसकी तैयारी अंत‍िम चरण में है. विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू एवं कोषाध्यक्ष रंजन यादव ने बताया कि 4 अक्‍टूबर से रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला लगना शुरू हो जाएगा. अतिथियों के लिए स्टेज का निर्माण कराया जा रहा है. परंपरा और मान्यता के साथ रावण दहन क‍िया जाएगा. पिछले 2 वर्ष से कोरोना महामारी की वजह से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था. कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कोलकाता से विशेष लाइट मंगाई गई है. आतिशबाजी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आश्रित">https://lagatar.in/dependent-has-no-right-to-appoint-on-compassionate-grounds-concession-supreme-court/">आश्रित

को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति अधिकार नहीं, रियायत : सुप्रीम कोर्ट
रावण दहन महोत्सव के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव होंगे. इस बाबत समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. रामेश्वर उरांव, हटिया डीएसपी राजा मित्रा, राणा संग्राम सिंह, सुभाष सिंह, जगन्नाथपुर, हटिया व डोरंडा थाना प्रभारी सहित गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया है. समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा क‍ि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है रावण दहन. इससे रोग,संकट, दोष और ग्रहों की विपरीत स्थिति से मुक्ति मिलती है. उन्होंने जिला प्रशासन से व्यापक सुरक्षा एवं अग्निशामक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा क‍ि यह पहला मौका है, जब 1967 से प्रारंभ हुआ रावण दहन कार्यक्रम को एचईसी द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है, जो काफी दुखद है. लाखों की संख्या में लोग रावण दहन को देखने दूर-दराज से आते हैं. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kumar-ankit-selected-in-jharkhand-under-19-cricket-team/">गिरिडीह

: कुमार अंकित का झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही