Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्यापन के बाद कचहरी चौक पर बिछड़ा मासूम बच्चे को परिवार वालों को सौंपा

Ranchi: सरहुल जुलूस के दौरान रांची के कचहरी चौक पर मिले बच्चे को पुलिस ने उसके माता-पिता को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक रविवार को कचहरी चौक पर बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा, ताकि उसे घर तक पहुंचाया जा सके.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: सरहुल जुलूस के दौरान रांची के कचहरी चौक पर मिले बच्चे को पुलिस ने उसके पिता को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक रविवार को कचहरी चौक पर बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा, ताकि उसे घर तक पहुंचाया जा सके. 

 

Uploaded Image

 

रांची एसएसपी ने बच्चे की तस्वीर सभी थानों की पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया में शेयर किया. जिसके बाद सोमवार की सुबह बच्चे की दादी और मौसी पुलिस कंट्रोल रुम पहुंची. दोनों महिलाओं ने बच्चे की पहचान की. बच्चे ने भी अपनी दादी व मौसी को पहचान लिया.

 

इसके बाद पुलिस ने सत्यापन की प्रक्रिया पुरी की और बच्चे को उसकी दादी व मौसी को सौंप दिया. बताया जाता है कि बच्चा अपने पिता के साथ घुमने निकला था. कचहरी चौक पर भीड़ की वजह से वह पिता से अलग हो गया और बिछड़ गया. अपने आसपास पिता को ना देख करके वह रोने लगा. जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के पास पहुंचाया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही