Search

 
 
 

विनय चौबे के बाद उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से भी पूछताछ शुरू

 
Ranchi: एसीबी ने शराब घोटाले में उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से भी पूछताछ शुरू कर दी है. एसीबी ने पहले तत्कालीन सचिव विनय चौबे को उनके घर से अपने दफ्तर लाकर पूछताछ शुरू की थी. विनय चौबे से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद एसीबी ने उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को अपने कार्यालय बुलाया. गजेंद्र सिंह के पहुंचने के बाद एसीबी के अधिकारी उससे भी पूछताछ कर रहे हैं. झारखंड में छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट के सहारे हुए घोटाले में गजेंद्र सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका बतायी जाती है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही