Search

 
 
 

निलंबन वापसी के बाद बोले इरफान अंसारी : I AM BACK…संभल जाओ भाजपा वालों

 
Ranchi : कैश कांड में आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी,राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी का निलंबन वापस हो गया है. कैश कांड में तीनों विधायकों का पक्ष सुनने के बाद पार्टी ने फैसला लिया. विधानसभा परिसर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसकी आधिकारिक घोषणा की. निलंबन वापस होने के बाद इन विधायकों ने पार्टी के प्रति आभार जताया है. तीनों विधायकों ने कहा है कि एक साल तक वनवास झेलने के बाद अब वे फिर से पार्टी के लिए खुलकर काम करेंगे. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा

अब पार्टी के लिए करेंगे काम - तीनों विधायक

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि एक गलतफहमी के कारण एक साल का निलंबन झेलना पड़ा. लेकिन अब पार्टी ने हमारे पक्ष को सुना और हमें निलंबन मुक्त किया, इसके लिए पार्टी के आभारी हैं. इरफान ने इससे आगे कहा कि एक साल तक विधानसभा में भाजपा को इरफान अंसारी का प्रहार नहीं झेलना पड़ा. लेकिन अब भाजपा संभल जाए, क्योंकि इरफान अंसारी वापस आ चुका है. वहीं कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि एक साजिश के तहत हम तीनों विधायकों को फंसाया गया था. लेकिन अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है और हम फिर से पार्टी की मुख्यधारा में काम करेंगे, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा. खिजरी विधायक राजेश कश्यप ने कहा कि हम प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत केंद्र के सभी नेताओं का धन्यवाद प्रकट करते हैं कि उन्होंने हमारे पक्ष को सुनकर हमें निलंबन मुक्त किया. कहा कि हमें जनता का भी साथ मिला और यह हमारे लिए सबसे बड़ी बात है. इसे भी पढ़ें -IMPORTANT">https://lagatar.in/important-news-land-kachari-road-argora-kadru-doranda-kusai-chutiya-and-bada-ghaghra-will-become-expensive-from-august-1/">IMPORTANT

NEWS : 1 अगस्त से महंगी हो जाएगी कचहरी रोड,अरगोड़ा, कडरू, डोरंडा, कुसई, चुटिया व बड़ा घाघरा की जमीन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही